संवाददाता, नवम्बर 30 -- समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने दावे के मुताबिक शनिवार को परिवार संग राम मंदिर पहुंचकर रामलला का दर्शन-पूजन किया। सांसद के कथन के मुताबिक नंगे पांव परिवार के साथ दर्शन करने मंदिर पहुंचे थे, हालांकि ध्वजारोहण कार्यक्रम में सांसद को आमंत्रित न करने को लेकर उन्होंने मलाल जताया। राम मंदिर में 25 नवंबर को ध्वजारोहण समारोह का आयोजन था। सांसद की मानें तो समारोह में उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया था,हालांकि उन्होंने दावा किया था कि समारोह के बाद नंगे पांव पहुंचकर प्रभु श्रीराम का दर्शन करेंगे। शनिवार को सांसद ने बेटे अमित प्रसाद, बहू भाग्यश्री, बेटी डॉ. अलका, पोते अधीश, निजी सचिव शशांक शुक्ल व अन्य के साथ मंदिर पहुंचकर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि संसदीय मर्यादा के तहत प्रधानमंत्री के कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.