लखनऊ, फरवरी 6 -- चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये का माल पार कर दिया। परिवार के आने पर घर में चोरी की जानकारी हुई। पीड़िता ने चिनहट थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि वह शादी में गए थे। मूल रूप से कन्नौज के छिबरामऊ सौरिक रोड बाबा बगिया निवासी जय प्रताप सिंह परिवार संग किराये के मकान में चिनहट स्थित चन्द्र प्रकाश नगर निजामपुर मल्हौर में रहते हैं। पत्नी ललिता देवी ने बताया कि वह पूरे परिवार के साथ तीन दिन पहले एक शादी में शामिल होने के लिए गांव गई थी। वह गुरुवार को जब लौटकर घर आए तो देखा कि में गेट का ताला टूटा हुआ था। भीतर अलमारी खुली पड़ी थी। उसमें रखे सोने चांदी के गहने गायब थे। पड़ोसी के कैमरे में तीन संदिग्ध घर में घुसते देखे गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.