कानपुर, जनवरी 4 -- थाना क्षेत्र के कारेरामपुर गांव की एक युवती ने परिजनों के डांटने से दुखी होकर घर के अंदर कमरे में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। परिजनों के आग्रह पर पंचनामें के बाद शव उनके सुपुर्द कर दिया गया। कारेरामपुर गांव निवासी प्रेमचंद्र प्रजापति की अट्ठारह साल की पुत्री शिखा उर्फ पारुल को परिजनों ने किसी बात पर डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह घर के पीछे बने कमरे में चली गई। वहां उसने छत के कुंडे में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद वहां पहुंची मां सुनीता ने उसको फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। उसकी मौत से बहन कंचन व भाई अमित बिलख उठे। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। इसके साथ ही शव का पोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.