अंबेडकर नगर, फरवरी 9 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर ब्लाक के चन्दनपुर के ग्राम सचिव की मनमानी का मामला प्रकाश में आया है। सचिव ने मनमानी कर परिवार रजिस्टर में एक मकान में गलत नाम जोड़ और कई का नाम काट दिया है। मामले में शिकायत पर प्रशासन ने जांच का आदेश दिया है। विकासखंड अकबरपुर के चंदनपुर में मकान संख्या 16 के परिवार रजिस्टर में गलत तरीके से जोड़े गया है। अवैध नामों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की। सहायक विकास अधिकारी ने जांच के बाद शैल कुमारी पत्नी हजारी के पुत्र राजेश कुमार एवं अखिलेश कुमार के अलावा रजिस्टर में अंकित अन्य सभी नाम काटने का आदेश दिया। बीते 20 जनवरी 2025 को तहसील अकबरपुर के सम्पूर्ण समाधान दिवस में छोटेलाल के प्रार्थना पत्र की जांच में पाया गया कि उक्त मकान पर केवल शैल कुमारी एवं उनके दो पुत्र ही वास्तविक निवासी है...