बहराइच, मार्च 9 -- बहराइच, संवाददाता। एक विधवा महिला अपने मृतक पति का नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज कराने व नकल लेने के लिए दो महीने से अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। आरोप है कि सेक्रेटरी की ओर से परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने व नकल देने के लिए चार हजार रुपए की मांग की गई। उसने बीडीओ से इसकी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की। पीड़िता ने आठ मार्च को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर व जनसुनवाई पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत की है। हुजूरपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटघर कला निवासिनी शांति देवी ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसके होमगार्ड पति की दो महीने पहले मौत हो गई थी। पति का अंतिम संस्कार आदि करने के बाद वे परिवार रजिस्टर में मृतक पति का नाम दर्ज कराने तथा नकल लेने के लिए संबंधित लोगों के पास गई, तो उसे बाद में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.