सिद्धार्थ, अप्रैल 19 -- सिद्धार्थनगर। परिवार परामर्श केंद्र पर शुक्रवार को आपसी सुलह समझौता के आधार पर दो परिवारों के बीच सुलह करा दिया गया। वह लोग साथ रहने को राजी हो गए। महिला थानाध्यक्ष साइस्ता ने बताया कि मीरा पत्नी राहुल निवासी खलीमपुर थाना मोहाना व किरन पत्नी बलराज निवासी बभनी थाना गोल्हौरा के बीच मनमुटाव चल रहा था। दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठा कर आपस में सुलह करा दिया गया। वह लोग साथ रहने को राजी होकर घर चले गए। दो पत्रावली शेष रह गई है जिसे अगली तारीख पर देखा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.