किशनगंज, फरवरी 24 -- किशनगंज। तेजी से बढ़ती जनसंख्या का सीधा असर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पारिवारिक आर्थिक स्थिति और सामाजिक संसाधनों पर पड़ता है। अनियोजित गर्भधारण से जहां महिलाओं के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ता है, वहीं बच्चों के पोषण और भविष्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसे में परिवार नियोजन केवल एक स्वास्थ्य सेवा नहीं, बल्कि स्वस्थ मातृत्व, खुशहाल परिवार और संतुलित समाज की बुनियाद है। इसी सोच के तहत जिले में परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग समन्वित प्रयास कर रहे हैं। सेवाओं की सहज उपलब्धता और जागरूकता दोनों जरूरी सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने कहा कि परिवार नियोजन सेवाओं की सफलता तभी संभव है, जब योग्य दंपतियों तक सही जानकारी और साधनों की सहज उपलब्धता...