बहराइच, फरवरी 3 -- पयागपुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में मंगलवार को परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। यह प्रशिक्षण मोबियस फाउंडेशन के सहयोग से उम्मीद परियोजना के अंतर्गत पापुलेशन फाउंडेशन इंडिया ने आयोजित किया। अधीक्षक डॉ.धीरेन्द्र तिवारी ने आशाओं को परिवार नियोजन के महत्व, वर्तमान परिदृश्य और बास्केट ऑफ चॉइस में उपलब्ध साधनों के बारे में जानकारी दी। बीपीएम अनुपम शुक्ल ने समुदाय को परिवार नियोजन सेवाओं के लिए अधिक से अधिक प्रेरित करने और परामर्श के महत्व पर जोर दिया। बास्केट ऑफ चॉइस अंतरा और परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधनों पर विशेष जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षक चन्द्रेश्वर पाठक और जुगुल किशोर चौबे ने परिवार नियोजन की विभिन्न विधियों, उपयोग किए जाने वाले साधनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.