कटिहार, मार्च 22 -- अमदाबाद। प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन पखवाड़ा अभियान 17 मार्च से शुरू हुआ। जो 29 मार्च तक जारी रहेगा। इस दौरान अब तक 21 मार्च तक कुल 13 लाभार्थियों का बंध्याकरण किया जा चुका है। परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत ई-रिक्शा के माध्यम से पूरे प्रखंड क्षेत्र में लोगों को इस अभियान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस संबंध जानकारी देते हुए में काउंसलर अमित कुमार ने बताया कि 17 मार्च से शुरू हुए अभियान में 21 मार्च तक 13 लाभार्थियों ने बंध्याकरण कराया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा द्वारा प्रखंड क्षेत्र के प्रत्येक कोने में पहुंचकर लोगों को इस अभियान के बारे में बताया जा रहा है। अगर किसी को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.