रुडकी, फरवरी 7 -- सिंचाई विभाग कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने उस समय एक मकान को निशाना बनाया, जब घर के सदस्य छत पर बैठकर धूप सेंक रहे थे। इस दौरान चोर मकान में दाखिल हुए और आलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सिंचाई विभाग कॉलोनी निवासी डोडी चौहान सिंचाई विभाग में कर्मचारी हैं। शुक्रवार को वह ड्यूटी पर गए हुए थे। घर में उनकी मां, पत्नी और छोटा बच्चा मौजूद था। सुबह करीब दस बजे परिवार के सभी सदस्य छत पर धूप सेंकने चले गए। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे से घर में प्रवेश कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...