नई दिल्ली, फरवरी 15 -- अगर आप अपने माता-पिता या परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए सबसे जरूरी आसान हैंडलिंग, कम स्पीड, अच्छी रेंज और किफायती कीमत है। आजकल कई ऐसे लो-स्पीड ई-स्कूटर्स मौजूद हैं, जिन्हें चलाने के लिए लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होती, जिससे बुजुर्गों के लिए यह और भी सुविधाजनक बन जाते हैं। आइए ऐसे 5 बेहतरीन बजट-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में जानते हैं। यह भी पढ़ें- मार्च तक शोरूम पहुंचेंगी मारुति, टाटा, टोयोटा की 4 नई इलेक्ट्रिक कारें1- Zelio Gracy i यह स्कूटर खासतौर पर शहर की छोटी दूरी के लिए बेहतरीन है। इसमें 60V और 72V मोटर विकल्प मिलता है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 90 किमी. रेंज देता है। इसमें कम बिजली खपत (लगभग 1.5 यूनिट) होती है। इसमें फ्रंट डिस्क...