कानपुर, अक्टूबर 28 -- यूपी के कानपुर में जब परिवार के लोग छठ मना रहे थे, इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्र के पास से बरामद सुसाइड नोट में आत्माओं की तरफ से परिवार वालों की हत्या या आत्महत्या करने की धमकी देने की बात लिखी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बरामद सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है और जांच पड़ताल में जुटी है। सुसाइड नोट में लिखा है कि छात्र को कुछ लोगों की छवि दिखाई देती थी। जो उसे परिवार वालों की हत्या करने के लिए उकसाती थी। वह छात्र से कहती थी कि या तो परिवार वालों को मार दो या खुद मर जाओ। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुराना कानपुर के कोहना में आलोक मिश्रा पत्नी दिव्या, बेटी मान्या और इकलौते बेटे 16 वर्षीय आरव के साथ रहते हैं। परिजनों के अनुसार आरव ने दीपावली से पहले अपनी बहन को बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.