चतरा, जुलाई 12 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखण्ड क्षेत्र की बरवाडीह पंचायत अंतर्गत शीतलपुर के बिरहोर टोला में शुक्रवार को परिवार कल्याण दिवस के मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगड्डा के स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा बिरहोर महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया। मालूम हो कि झारखंड में हर महीने के ग्यारह तारीख को परिवार कल्याण दिवस मनाया जाता है। जिसका मुख्यत: उद्देश्य परिवार नियोजन, मातृत्व स्वास्थ्य और शिशु स्वास्थ्य के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाना। इस मौके पर जगह-जगह स्वास्थ्य शिविर लगाए जाते हैं और लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती है। इस दौरान बिरहोर महिलाओं को परिवार कल्याण की विभिन्न जानकारियां दी गई। साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य की जांचोपरांत दवा दी गई। इसके अलावा लोगों के बीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.