मेरठ, मई 16 -- उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा है कि परिवारों में संस्कारों की कमी हो रही है। हाल की घटनाओं से ऐसा लगता है। महिलाओं से ही समाज में संस्कृति और संस्कार आते हैं। इसके लिए थोड़ी जागरूकता जरूरी है। उधर, भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि भारत जैसे देश का विकास एक राष्ट्र, एक चुनाव से ही संभव है। इसके लिए महिला शक्ति को आगे आना होगा। शुक्रवार को श्री तीर्थम चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से भाजपा नेत्री पूजा बंसल की ओर से चौधरी चरण सिंह विवि के अटल सभागार में एक राष्ट्र, एक चुनाव को लेकर विचार गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान रहीं। मुख्य वक्ता भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत रहीं। पूजा बंसल ने एक राष्ट्र, एक चुनाव की प्रस्तावन...