हिन्दुस्तान संवाददाता, फरवरी 6 -- यूपी के देवरिया में दो परिवारों के बीच झगड़े में एक महिला की हत्या हो गई और उसके ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम फरेंदहा में गुरुवार की रात विवादित भूमि में भैंस बांधने के विवाद में महिला की फावड़े से हत्या कर दी गई, जबकि उसका ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। विवाद दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच हुआ। घायल ससुर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार फरेंदहा गांव के दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद है। गुरुवार की रात विवादित भूमि में भैंस बांधने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी। लाठी-डंडा और फावड़ा चलने लगे। फावड़ा सीमा ...