औरैया, जनवरी 16 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अजनपुर में शुक्रवार सुबह पारिवारिक विवाद के दौरान एक स्टाम्प वेंडर और उसके अधिवक्ता पति को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार अजनपुर लुधपुरा निवासी ममता चतुर्वेदी तहसील में स्टाम्प वेंडर हैं जबकि उनके पति आनंद चतुर्वेदी अधिवक्ता हैं। शुक्रवार सुबह ममता दरवाजे पर काम कर रही थीं और पति आनंद घर में मौजूद थे। तभी परिवार के ही कुछ लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से ममता की पिटाई कर दी तथा बीच-बचाव करने आए उनके पति आनंद को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौक...