गिरडीह, नवम्बर 5 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के गरडीह गांव निवासी अर्जुन मिस्त्री के द्वारा न्यायालय में दायर किये गये परिवाद पत्र के आधार पर देवरी थाना कांड संख्या 103/25 के तहत पुलिस ने 11 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने मंगलवार को उक्त जानकारी दी। परिवाद पत्र में अर्जुन मिस्त्री ने बताया है कि चौदह जुलाई को अपने हिस्से की जमीन में काम कर रहे थे। इसी दरम्यान आरोपियों द्वारा नाजायज मजमा बनाकर मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने थाना में कांड संख्या 103/25 के तहत गांव के बजरंगी राणा, बहादुर राणा व जितेन्द्र राणा समेत कुल 11 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.