रुद्रपुर, जनवरी 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह शुरू हो गया है। सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग विभिन्न स्कूलों में कार्यशाला आयोजित करेगा। एआरटीओ कार्यालय में एआरटीओ प्रशासन मोहित कोठारी ने कर्मचारियों और लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 16 जनवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान एआरटीओ कार्यालय में आने वाले आवेदकों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई जा रही है। मंगलवार को सड़क सुरक्षा को लेकर रैली भी निकाली जाएगी। रैली के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जाएगा। विभिन्न स्कूलों में कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएगी। साथ ही भाषण, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नुक्कड़ नाटकों के माध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.