रांची, जनवरी 19 -- खूंटी, संवाददाता। सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर जिला परिवहन कार्यालय, खूंटी द्वारा सोमवार को शहर में व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी हरिशंकर बारीक ने किया। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करना और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना था। इसके तहत शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन वाहन जांच की गई। जांच अभियान के दौरान दोपहिया, चारपहिया एवं व्यावसायिक वाहनों की गहन जांच की गई। इस क्रम में वाहन टैक्स, परमिट, फिटनेस प्रमाण-पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (पॉल्यूशन) के साथ-साथ वाहनों में किए गए अवैध अल्टरेशन की भी जांच की गई। कई वाहन चालक आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके, जबकि कुछ वाहन ...