बलिया, जनवरी 15 -- बलिया, संवाददाता। परिवहन विभाग की ओर से बुधवार को ट्रैक्टर-ट्रालियों के खिलाफ अभियान चलाकर चेकिंग की गयी। इस दौरान चार दर्जन से अधिक वाहनों की जांच की गयी। अधिकांश पर हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट और रिफ्लेक्टर नहीं मिला। कुछ को नाबालिग चलाते मिले। ऐसे आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों का चालान काटा गया। किशोर चालकों को दोबारा गाड़ी नहीं चलाने की हिदायत दी गयी। ठंड के मौसम में कोहरे के चलते सड़क दुर्घटनाओं में इजाफ हो जाता है। इस दौरान सबसे अधिक हादसे ट्रैक्टर-ट्रालियों से होता है। इसको देखते हुए उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार राय और यात्री कर अधिकारी अरविंद कुमार जैसल ने शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में ट्रैक्टर-ट्रालियों की चेकिंग किया। बताया जाता है कि अधिकांश ट्रैक्टर-ट्रालियों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नम्बर प्लेट...