पूर्णिया, सितम्बर 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बिहार राज्य परिवहन मित्र कामगार संघ का द्वितीय राज्य स्तरीय सम्मेलन 19 सितंबर को स्थानीय चंचल मुखर्जी नगर टाउन हॉल पूर्णिया में उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए फेडरेशन बिहार राज्य पथ परिवहन मजदूर संगठन के महासचिव राज कुमार झा ने परिवहन मित्र कामगार संघ के गठन की उपलब्धियां और आगे की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन को राज्य स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया। सीटू के राज्य उपाध्यक्ष ने वर्तमान राजनीतिक स्थिति की चर्चा करते हुए किसानों मजदूरों की एकता के जरिए संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए हो रहे संघर्षों में अपनी भागीदारी निभाते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन में सर्वसम्मति से 31 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी एवं पंकज कुमार ...