लखनऊ, अप्रैल 24 -- कैबिनेट में प्रस्ताव पास हुआ, कई साल से अटकी हुई थी भर्ती वर्ष 2003 में निगमों के मृतक आश्रितों की भर्ती पर रोक लग गई थी लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिवहन निगम में करीब आठ साल से इंतजार कर रहे 1164 मृतक आश्रितों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। इन आश्रितों को नौकरी देने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने गुरुवार को पास कर दिया। सार्वजनिक उपक्रमों व निगमों में मृतक आश्रितों की नियुक्ति पर 11 जुलाई, 2003 में रोक लगा दी गई थी। इस निर्णय के बाद इन आश्रितों की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्दी ही शुरू कर दी जाएगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में 1164 मृतक आश्रित की भर्ती करने की मांग काफी समय से चल रही थी। 22 साल पहले निगमों में ऐसी भर्तियों पर रोक लगने की वजह से इनकी नियुक्तियां नहीं हो पा रही थी। पिछले महीने परिवहन निगम मुख्यालय पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.