लखनऊ, अप्रैल 8 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। परिवहन निगम के कर्मचारियों ने मंगलवार को डग्गामार बसों के खिलाफ कैसरबाग स्थित अवध डिपो कार्यशाला व बस स्टेशन पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि डग्गामार बसों के कारण रोडवेज को यात्री नहीं मिल रहे हैं। अधिकारी कम लोड फैक्टर का हवाला देकर कर्मचारियों से ही कटौती करते हैं। अब इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ के प्रांतीय सदस्य मीसम जैदी ने बताया कि लखनऊ में आलमबाग, कैसरबाग और कमता बस स्टेशन के सामने धड़ल्ले से प्राइवेट गाड़ियां सवारी भर रहीं हैं। पुलिस के सामने यह खुला खेल चल रहा है। परिवहन विभाग के अधिकारी नदारद रहते हैं। हम विरोध करते हैं तो हमसे मारपीट की घटनाएं की जाती हैं। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष मो. दानिश ने बताया कि लखनऊ में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.