विकासनगर, जनवरी 16 -- सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए शुक्रवार को परिवहन विभाग ने हरबर्टपुर में विशेष अभियान चलाया। सड़क सुरक्षा माह के तहत चलाए गए इस कार्यक्रम के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाने के साथ ही जीवन बचाने का संदेश दिया गया। परिवहन कर अधिकारी महावीर सिंह नेगी ने लोगों को बताया कि सड़क पर एक छोटी सी लापरवाही परिवार को भारी संकट में डाल सकती है। माता-पिता से अपील की गई कि जब तक बच्चा 18 वर्ष का न हो जाए और उसका ड्राइविंग लाइसेंस न बन जाए तब तक उसे वाहन नहीं सौंपना चाहिए। इस दौरान राजेंद्र सिंह, विकास, सुदीप, सोहन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.