चित्रकूट, जनवरी 16 -- चित्रकूट। संवाददाता सड़क दुर्घटनाओं पर कमी लाने के लिए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत एआरटीओ आरपी सिंह, यात्रीकर अधिकारी दीप्ति त्रिपाठी ने कई स्कूलों से संचालित वाहनों का भौतिक निरीक्षण किया। सभी वाहनों की फिटनेस जांच की गई। दो वाहनों की आयु पूर्ण पाई गई। जिस पर संबंधित प्रधानाचार्य को दोनों वाहनों का पंजीयन निरस्तीकरण की कराने के निर्देश दिए गए। एक वाहन का फिटनेस समाप्त होने पर उसे तत्काल कराने को कहा गया। टीम ने चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी चेक किए। सभी को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.