बेगुसराय, मार्च 28 -- बरौनी। रेल प्रशासन ने बस्ती व गोविन्दनगर स्टेशन के बीच एनआई कार्य को लेकर कई ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से करने का निर्णय लिया है। जानकारी के मुताबिक बरौनी से 29 मार्च को खुलने वाली बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल परिवर्तित मार्ग गोरखपुर, बढ़नी व गोण्डा के रास्ते चलाई जाएगी। अमृतसर से 29 मार्च को खुलने वाली अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस, काठगोदाम-हावड़ा भी इसी परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इसके अलावा कटिहार से 29 मार्च को खुलने वाली कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.