लखनऊ, अक्टूबर 7 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता परिवर्तन चौक मंगलवार को भक्ति और आस्था के रंग में रंग गया, जब यहां आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद श्रद्धा और सम्मान से भरे भजन कार्यक्रमों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपने साहित्य और जीवन के माध्यम से समाज को सच्चाई, न्याय और मानवता का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा, रामायण जैसी अमर कृति के माध्यम से उन्होंने यह सिखाया कि जीवन में कठिनाइयां चाहे कितनी भी हों, धर्म और सत्य के पथ से कभी विचलित नहीं होना चाहिए। क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.