गया, मार्च 9 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कृषि विभाग एवं इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) की ओर से परियोजना हरित का उद्घाटन डीएसडब्ल्यू प्रो पवन कुमार मिश्रा ने किया। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के ''कैंपस फॉर कम्युनिटी'' मुहिम पर आधारित इस पहल का उद्देश्य सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की प्राप्ति के साथ तकनीकी हस्तक्षेपों के माध्यम से गांव स्तर पर किसानों की चुनौतियों का समाधान करना है। प्रोजेक्ट हरित के तहत छात्रों और प्राध्यापकों की टीम ने विश्वविद्यालय परिसर के समीप दरियापुर और टेपा गांव का भ्रमण किया तथा वे किसानों की समस्याओं से रूबरू हुए। सर्वेक्षण का उद्देश्य प्रत्यक्ष जानकारी एकत्र करना था जो संस्थान द्वारा भविष्य के हस्तक्षेपों के लिए आधार के रूप में काम करेगी। प्रोजेक्ट हरित के तहत पहला फील्ड विजिट दरियापुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.