धनबाद, दिसम्बर 23 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। कतरास क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी में संचालित आउटसोर्सिंग परियोजना में हैवी ब्लास्टिंग के कंपन से पांडेडीह छह नंबर बस्ती में तीन लोगों के आवासों में दरार पड़ गई। घटना के बाद आक्रशित लोग परियोजना की ओर गए, लेकिन शाम हो जाने के कारण वहां कोई नहीं मिला। उसके बाद वे लोग वापस लौट आए। इस कंपन से स्थानीय बबलू चौहान, दुलारी देवी व लालचन्द्र रविदास के आवास में दरार पड़ गई है। तीनों भुक्तभोगियों ने बताया कि रविवार को परियोजना में ब्लास्टिंग हुई थी, इसका पत्थर उड़कर कई लोगों के आवास में गिर गया था। इससे पूर्व भी यहां इस तरह की घटना घट चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.