औरंगाबाद, जनवरी 21 -- मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुधवार को आयोजित हुई। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित विकासात्मक एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना था। डीएम अभिलाषा शर्मा, डीडीसी अनन्या सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी उपेंद्र पंडित, सदर डीसीएलआर श्वेतांक लाल सहित उपस्थित रहे। औरंगाबाद जिला में संचालित प्रमुख विकासात्मक परियोजनाओं, विशेषकर भू-अर्जन से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति, लंबित मामलों, मुआवजा भुगतान की स्थिति की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने भू-अर्जन से जुड़ी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, समयबद्ध निष्पादन एवं प्रभावित रैयतों को शीघ्र मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक...