पलामू, जून 24 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। साहित्यक संस्था परिमल प्रवाह ने विश्व संगीत दिवस मनाते हुए मेदिनीनगर के ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल परिसर में काव्य गोष्ठी किया। परिमल प्रवाह के संस्थापक संरक्षक हरिवंश प्रभात की अध्यक्षता व मनीष कुमार मिश्रा नंदन और परिमल प्रवाह के सचिव विजय शंकर मिश्र के संचालन में आयोजित काव्य गोष्ठी की शुरुआत रीना प्रेम दुबे की सरस्वती वंदना एवं विजय शंकर मिश्रा की ओर से संस्था का गीत प्रस्तुति के साथ हुआ। संस्था के पूर्व सचिव उमेश कुमार रेणु ने कहा कि मानव जीवन संघर्षों से भरा पड़ा है। ऐसे में संगीत ही सहारा देता है। संस्था के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने कहा कि संगीत के बिना मानव जीवन अधूरा है। उपाध्यक्ष रविशंकर पांडेय के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम में उपस्थित कवियों एवं कवित्रियों ने एक से बढ़कर एक गीत की प्रस्तुत...