आदित्यपुर, जनवरी 11 -- आदित्यपुर। साहित्यिक-सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था "परिमल" का वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज रविवार को जयप्रकाश उद्यान, आदित्यपुर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गीत-संगीत की सुरीली प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। संस्था से जुड़े शौकिया कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों और अतिथियों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के संरक्षक स्व. अनिल वर्मा को श्रद्धांजलि देकर की गई।मुख्य अतिथि रिटायर डीडीसी डॉ. लालमोहन महतो ने कहा कि परिमल जैसी संस्थाएं समाज को जोड़ने और संस्कृति को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण काम कर रही हैं। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता अंबुज कुमार, संस्था के मुख्य सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.