खगडि़या, नवम्बर 29 -- खगड़िया, निज प्रतिनिधि। जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत रहीमपुर मध्य पंचायत के नन्हकू मंडल टोला स्थित मेनकाझ्रकार्तिकेय सदन के सभागार में शुक्रवार को महान समाज सुधारक, चिंतक व साहित्यकार महात्मा ज्योतिबा फुले का 135वां परिनिर्वाण दिवस श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक बबलू कुमार मंडल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा फुले के तैलचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि के साथ किया गया। मुख्य अतिथि बबलू मंडल ने कहा कि महात्मा फुले ने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय की अमिट लौ प्रज्वलित की। उन्होंने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को शिक्षित कर देश का पहला बालिका विद्यालय स्थापित किया, जिसने महिला शिक्षा और सामाजिक पुनर्जागरण को नई दिशा दी। दलितों, पिछड़ों, महिलाओं और वंचितों के उत्थान हेतु उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.