महोबा, जनवरी 20 -- महोबा,संवाददाता। महान क्रांतिकारी संत ओशो के 36वें परिनिर्वाण दिवस पर ओशो प्रेमियों ने गोरखगिरि पर्वत के ऊपर श्रद्धांजलि सभा की। हास्य व सक्रिय ध्यान कर ओशो को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री से ओशो की मृत्यु की अनसुलझी गुत्थी को सुलझाने के लिए हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाने की मांग की। ओशो के अनुयायी स्वामी अंतर्यात्री ने कहा कि आखिर ओशो की मृत्यु पर पड़ा पर्दा कब उठेगा।इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण बात क्या होगी कि 35 साल बीत जाने के बाद भी ओशो की विवादास्पद मृत्यु का रहस्य नहीं सुलझा। हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस संबंध में पिछले 5 वर्ष से लगातार खत लिख रहे हैं। भारत के जिस आध्यात्मिक गुरु ने ध्यान की 113 विधियां खोजकर पूरे पश्चिम जगत को हिला दिया, उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.