मुंगेर, दिसम्बर 7 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बीआरएम कॉलेज, मुंगेर में शनिवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया। हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. अभय कुमार और इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो श्याम कुमार के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्या डॉ. निर्मला कुमारी ने की। कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ श्याम कुमार तथा संयोजन डॉ. अभय कुमार ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सह वक्ता के रूप में जमालपुर कॉलेज के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. चंदन कुमार थे। इतिहास विभाग की छात्रा श्रीनिधि ने कहा कि बाबा साहब ने भारतीय संविधान में स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व की अवधारणा को मजबूती दी और देश की लोकतांत्रिक चेतना को नई दिशा प्रदान की। हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. अभय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.