लखनऊ, सितम्बर 27 -- मिशन शक्ति - मिशन शक्ति चरण पांच के तहत कक्षा आठ की दो छात्राएं बनीं एक दिन की पुलिस अफसर - दोनों छात्राओं ने जानी पुलिस की कार्यशैली, रूट मार्च कर महिला सशक्तीकरण का दिया संदेश लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। कक्षा आठ की छात्रा परिधि ने जैसे ही शनिवार को एसीपी हजरतगंज का कार्यभार संभाला तो इंस्पेक्टर की ड्रेस में पहुंचीं इंस्पेक्टर बनी सहपाठी नव्या ने झट से जय हिंद मैडम कहकर उनका स्वागत किया। थाने पहुंचे कुछ फरियादियों की उनसे भेंट कराई। इसके बाद डे-अफसर को बुलाकर नव्या ने एसीपी के समक्ष ड्यूटी रजिस्टर पेश किया। किस पुलिस कर्मी की कहां ड्यूटी लगाई गई है? कानून व्यवस्था समेत अन्य बिंदुओं की जानकारी दी। मिशन शक्ति के पांचवे चरण के तहत राजभवन स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा परिधि को एसीपी और नव्या को इंस्पेक्टर का एक दिन ...