बेगुसराय, नवम्बर 11 -- बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी व गढ़हरा रेलवे कॉलोनियों में आज भी परित्यक्त रेलवे क्वार्टरों पर अवैध कब्जा कायम है। इससे रेलवे को राजस्व की हानि हो रही है। इतना ही नहीं, बाहरी तत्वों के कब्जे से रेल परिसर व कालोनियां असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। सबसे बड़ी बात ये है कि अधिकांश वैसे क्वार्टर हैं जो विभागीय स्तर से खाली पड़े हैं और रेलवे ने उन्हें परित्यक्त घोषित कर रखा है। बावजूद उसमें लोग बड़े ठाठ से ऐशोआराम से रह रहे हैं। इसकी भनक लगने के बाद सोनपुर रेल मंडल प्रशासन ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। कई परित्यक्त भवनों को खाली कराया गया है। वहीं, कई अवैध कब्जे वाले वैसे क्वार्टरों को ध्वस्त भी करने की योजना है। स्थानीय संबंधित अधिकारी की मानें तो कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही इस ओर पहल की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.