नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा मां बन गई हैं। जी हां, रविवार के दिन दिल्ली में नन्हे मेहमान को जन्म दिया। यह खुशखबरी उनके पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। आइए बताते हैं कि उन्होंने पोस्ट में क्या लिखा है। बेबी बॉय या बेबी गर्ल? राघव और परिणीति ने पोस्ट में लिखा, "फाइनली! हमारा बेटा आ गया! हमें सच में याद ही नहीं कि इस नन्हे मेहमान के आने से पहले हमारी जिंदगी कैसी थी! हमारी बाहें भरी हैं और हमारे दिल उससे भी ज्यादा भरे हुए हैं। पहले हमारे पास एक-दूसरे का साथ था, अब हमारे पास सब कुछ है। प्यार और आभार के साथ, परिणीति और राघव।"आज सुबह परिणीति को किया गया था भर्ती रविवार सुबह यह खबर सामने आई थी कि परिणीति को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसके बाद फैंस ...