जौनपुर, अक्टूबर 7 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. वंदना सिंह की अध्यक्षता में उद्योग-संस्थान सहयोग को सशक्त बनाने एवं विद्यार्थियों के लिए रोजगारोन्मुख अवसरों के विस्तार के उद्देश्य से एक उच्चस्तरीय बैठक सोमवार की शाम आयोजित की गई। बैठक में जियो इंफोकॉम लिमिटेड, मुंबई के प्रेसिडेंट (डिवाइस एंड सेल्स) सुनील दत्त मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सुनील दत्त ने टेलीकॉम और डिजिटल सेक्टर में उभरते वैश्विक रुझानों जैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल कम्युनिकेशन सिस्टम पर अपने विचार साझा किए। कहा कि परिणाम (आउटकम)को परिभाषित करें और उस पर काम करें। तभी शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य पूर्ण होगा। उन्होंने विद्यार्थियों में बहुआयामी कौशल और अनुकूलन क्षमता विकसित करने पर जोर दिया तथा विश्वविद्यालय को उद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.