देहरादून, अक्टूबर 1 -- लक्सर। ग्राम प्रधान रायसी द्वारा सूचना दी कि ग्राम हबीबपुर निवासी 21 वर्षीय युवक अपने घरवालों से लड़कर पानी की टंकी पर खुदकुशी करने की आशय से चढ़ गया है जिससे परिजन डरे सहमे है। चौकी इंचार्ज रायसी मय टीम ने मौके पर पहुंचकर सूझबूझ कर परिचय देते हुए टंकी पर चढ़े युवक से शालीनता से पूछताछ कर नाराजगी का कारण पूछकर उसकी समस्या का तत्काल समाधान करने की बात कहकर युवक को आर्थिक तंगी से उभरने के लिये चौकी प्रभारी उनि नीरज रावत द्वारा मौके पर ही अपने जेब से पैसे निकालकर युवक की सहायता करने का आश्वासन देकर युवक को अपने विश्वास में लिया। जिसपर उपरोक्त युवक को विश्वास होने पर टंकी से निचे उतर लिया गया और पुलिस द्वारा समझा बुझा कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.