महाराजगंज, फरवरी 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में हज यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए हज कमेटी पूरी कोशिश कर रही है। कोविड के दौरान हज कमेटी ऑफ इंडिया ने 0-12 वर्ष तक बच्चों की हज यात्रा पर रोक लगा दिया था। लेकिन अब हज कमेटी ऑफ इंडिया ने बच्चों की हज यात्रा पर रोक हटा ली है। परिजनों को पांच वर्ष तक के अपने बच्चों को यात्रा कराने पर किराया नहीं देना पड़ेगा। जिले में कोटा का झंझट समाप्त होने के बाद भी हज यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ रही है। वर्ष-2025 में हज यात्रा के लिए केवल 56 लोगों ने आवेदन किया है। ई-सुविधा केंद्र/ हज फैसिलीटेशन सेंटर से जुड़े हुए असलम ने बताया कि किराया की महंगाई से हज यात्री परेशान हैं। ऐसे में पहले की अपेक्षा बहुत ज्यादा लोग हज यात्रा नहीं कर रहे हैं। बताया कि जिले के हज यात्रियों से पहली किस्त के रूप में ए...