बांदा, जनवरी 27 -- बांदा। संवाददाता बदौसा थाने के एक गांव में किशोरी के गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध थे। जानकारी होने पर परिजनों ने बंदिश लगाई तो वह शौच बहाने घर से निकली और प्रेमी के साथ निकल गई। परिजन उसे खोजते रहे। पिता ने बताया कि 24 जनवरी की शाम 16 वर्षीय उनकी बेटी शौच के बहाने से घर से निकली। जब घंटों नहीं लौटी तो चिंता हुई और सभी ने उसकी तलाश की, पर कहीं पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली कि गांव के ही दिनेश पुत्र रज्जन के साथ वह निकल गई है। चोरी से वह अपने साथ घर से कपड़े आदि भी ले गई। पिता ने बताया कि बेटी और दिनेश के पहले से प्रेम संबंध थे। उस पर सख्ती की गई तो दिनेश उसे भगा कर ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...