रामगढ़, जनवरी 2 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के सोसोकलां गांव निवासी वृद्धा बानो देवी 65 वर्ष को ठंड लगने से गुरुवार की रात की मौत हो गई। उनके पति स्व जगजीवन चौधरी की पहले ही मौत हो चुकी है। बताया जाता है कि लगातार कई दिनों चल रही शीतलहरी व घने कोहरा के कारण लोगों का घरो से निकलना मुश्किल हो गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि कड़ाके की ठंड से बचने के लिए वृद्धा घर के आंगन में देर संध्या तक अलाव ताप रही थी। इसके बाद रात में खाना खाने के बाद अपने बिस्तर पर सो गई। इसी बीच वृद्धा को ठंड ने अपने चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई है। देर सुबह तक वह नहीं उठी तो परिजनों ने जगाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मृत्यु हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि वृद्धा की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। ग्रामीणों ने बताया कि विगत दिनों कंबल वितरण कार्यक्रम म...