प्रयागराज, अप्रैल 5 -- प्रयागराज। एयरफोर्स के सीडब्ल्यूई एसएन मिश्रा की सनसनीखेज हत्या का खुलासा करने के बाद भी पुलिस की जांच संदेह के घेरे में है। मृतक की पत्नी वत्सला मिश्रा ने लूट व चोरी की बजाए हत्या को सुपारी किलिंग का मामला होने की आशंका व्यक्त करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। पुलिस एकबार फिर से घटनाक्रम की नए सिरे से जांच में जुट गई है। संदेह के आधार पर साक्ष्यों को जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। बमरौली स्थित मध्य वायु सेना परिसर की आवासीय कॉलोनी में 29 मार्च को तड़के तीन बजे सीडब्ल्यूई एसएन मिश्रा की घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मात्र तीन दिन के अंदर हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी सौरभ पासी सहित उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही लूट में नाकाम होने पर हत्या करने का खुलासा किया था। हालांकि मृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.