गंगापार, मई 17 -- परिजनों की डांट से घर से निकलीं कौशाम्बी की दो सगी बहनें और एक चचेरी बहन शुक्रवार शाम बनारस स्टेशन के पास मिलीं। कौशाम्बी पुलिस की सूचना पर डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने एसओजी टीम लगाई। तस्वीरों और फुटेज के आधार पर टीम ने तीनों को ढूंढ़ निकाला। करारी (कौशाम्बी) थाना क्षेत्रों की तीनों बहनों को परिजनों ने किसी बात पर डांट दिया था। नाराज होकर वे शुक्रवार को भोर में घर से निकल गईं। परिजनों की सूचना पर कौशाम्बी पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू की। पता चला कि वे वाराणसी की ओर गई हैं। कौशाम्बी पुलिस ने डीसीपी क्राइम सरवणन टी. से मदद मांगी। डीसीपी ने एसओजी प्रभारी मनीष मिश्रा को लगाया। सीसीटीवी फुटेज, किशोरियों की फोटो के आधार पर तीनों को बनारस स्टेशन के निकट से पकड़ा गया। उन्हें मंडुवाडीह पुलिस के सुपुर्द कर कौशाम्बी पुलिस को सूचना दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.