बांदा, जुलाई 1 -- बांदा। संवाददाता परिचित के अंतिम संस्कार में गया अधेड़ नहाने के दौरान केन नदी में डूब गया। हल्ला-गुहार सुनकर जुटे मल्लाह ने मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाल पाए। जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के झील का पुरवा निवासी 50 वर्षीय चुनबाद मंगलवार सुबह पड़ोसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने मुक्तिधाम गए थे। अंतिम संस्कार के बाद केन नदी में नहाने लगे। नहाने के दौरान पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चले गए। चुनबाद को डूबता देख लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास मौजूद मल्लाह दौड़ पड़े। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाल पाए। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जीवित होने की आस में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॅाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक...