एटा, फरवरी 20 -- अलीगंज, रोडवेज बस के एक परिचालक ने ईमानदारी का परिचत देते हुए यात्री का खोया हुआ बैग सुरक्षित वापस कर मिसाल पेश की है। बैग में सोने की अंगूठी और नकदी रखी थी, जो सकुशल मिलने पर यात्री ने राहत की सांस ली और परिचालक के कार्य की तारीफ की। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम रोडवेज बस एटा से चलकर अलीगंज मार्ग पर पहुंची। बस में परिचालक अनुज कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह के अनुसार एक यात्री गांव धरौली पर उतर गए। सवारी बस में बैग भूल गए। अलीगंज बस स्टेंड पहुंचने के बाद जब सभी सवारियां उतर गईं और बस खाली हो गई। परिचालक ने पीछे जाकर देखा। एक सीट बैग रखा हुआ मिला। परिचालक अनुज कुमार ने बैग को अपने पास सुरक्षित रख लिया और संभावित यात्री की तलाश शुरू की। कुछ समय बाद बैग खोने वाला यात्री रोडवेज कर्मियों से पूछताछ करता हुआ अलीगंज पहुंचा। पहचान और...