जहानाबाद, फरवरी 3 -- पुलिस ने घटना से किया इंकार, अबतक किसी तरह का मामला नहीं हुआ दर्ज मेहंदिया, निज संवाददाता जिले के परासी बाजार में विगत दो तीन दिनों से एक युवती की कथित मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं एवं अफवाहों का बाजार गर्म है। वहीं परासी थाने की पुलिस अबतक किसी तरह की घटना से इंकार कर रही है। इस संबंध में किसी के द्वारा शिकायत भी नहीं दर्ज करायी गयी है। गौरतलब हो कि परासी बाजार निवासी कृष्णा साहू की पुत्री अंजू कुमारी की मौत रविवार की देर शाम होने की बात की जा रही है। इसके बाद सोमवार की सुबह से हीं कई तरह की अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। कोई कह रहा है कि पिता के द्वारा ही युवती की हत्या कर दी गयी है तो कोई आत्महत्या बता रहा है। घटना के एक दिन सोमवार को परासी थाना में भी हाई वोल्टेज ड्रामा जारी रहा। यह चर्चा परासी ही नहीं अगल-बगल के ...