जहानाबाद, मई 3 -- विधायक ने कहा, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कार्यरत होने से लोगों को इलाज कराना हुआ आसान लोगों को कई किलोमीटर चलकर इलाज कराने के लिए जाना पड़ता था अरवल सरकारी अस्पताल अरवल, निज संवाददाता। जिले के सदर प्रखंड के परासी पंचायत के सुमेरा टोला रामलगन बिगहा में बिहार चिकित्सा सेवा एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के तहत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का कार्य शुभारंभ स्थानीय विधायक महानंद सिंह के द्वारा नारियल फोड़कर किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आजादी के बाद अब तक इस गांव में स्वास्थ्य केंद्र नहीं खुला था गांव के लोगों को कई किलोमीटर चलकर इलाज कराने के लिए अरवल सरकारी अस्पताल में जाना पड़ता था। लोगों के लगातार मांग पर हमने इस गांव में अस्पताल निर्माण कराने के लिए कार्य शुभारंभ किया है। शीघ्र अस्पताल बनकर तैयार हो जाने के बाद सुमेरा गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.