मथुरा, नवम्बर 18 -- ब्रज में पराली दहन की घटनाओं का आंकड़ा तो बढ़ा, लेकिन प्रदेश में रैंकिंग घटकर छठे स्थान पर आ गई है। वहीं जुर्माना वसूली में भी सख्ती बरत कर 98 प्रतिशत की गई है। इसमें लापरवाही की खबर हिन्दुस्तान ने मथुरा बोले अभियान में प्रकाशित की थी। पिछले दिनों पराली दहन की 93 घटनाओं के साथ मथुरा जिला पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर चल रहा था। जनपद में जुर्माना वसूली की रफ्तार भी काफी कम 40 प्रतिशत से भी नीचे थी। जुर्माना वसूली में कड़ाई न होने के चलते पराली दहन की घटनाएं बढ़ती जा रहीं थीं। इसे लेकर हिन्दुस्तान के मथुरा बोले अभियान में किसानों एवं अधिकारियों से चर्चा कर विस्तृत खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने सख्ती अपनाते हुए न सिर्फ पराली दहन की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाए हैं बल्कि जुर्माना वसूली तेज करने से पराली दह...